छत्तीसगढ़

दो राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 05 सीटों में से 02 सीटें आगामी 09 अप्रैल 2026 को रिक्त होने जा रही हैं। राज्यसभा सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी एवं श्रीमती फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण इन पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा। रिक्त होने वाली इन सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 फरवरी को प्रेस नोट जारी कर राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 06 मार्च को की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 09 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च सोमवार को प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 05 बजे से मतगणना की जाएगी।

नामांकन पत्र 26 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) सवेरे 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन स्थित निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर, सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा, के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्तमान विधानसभा संरचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 01 विधायक मतदान में भाग लेंगे। मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

 

Source link

Related posts

खराब फूड क्वालिटी पड़ी भारी: वंदे भारत में सेवा देने वाली कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

11 राज्यों में 33 साइबर फ्रॉड से जुड़े म्यूल खाते, जांजगीर-चांपा पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

मरवाही में 10 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Comment

error: Content is protected !!