छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा घेरा बनाने का काम शुरू

पिछले दिनों कार एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेस- वे पर सुरक्षा घेरा बनाने का काम शुरू हो गया है। शहर जिला कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे पर घेरा न होने,और खुले नालों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन का प्रतिफल यह रहा कि सुरक्षा घेरा बनाने का काम आज से शुरू हो गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन की अगुवाई में प्रदर्शन कर मांग की गई थी कि अवैज्ञानिक ब्रेकर हटाए जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी थी कि कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Source link

Related posts

होली से पहले छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, बिलासपुर सुपरफास्ट 4.5 घंटे और उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

अगले तीन साल और युद्ध की संभावनाएँ

Leave a Comment

error: Content is protected !!