छत्तीसगढ़

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

सभी एसीपी, डीसीपी भी इस मौके पर मौजूद रहे ‌। पुलिस कमिश्नर दफ्तर पुराना जिला पंचायत कार्यालय होगा। पदभार लेने के बाद डॉ. शुक्ला ने सभी अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक कर पुलिसिंग को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण के बाद कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही। कमिश्नर सिस्टम लागू होने से राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Source link

Related posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बिजली विवाद : तेलंगाना पर 3500 करोड़ बकाया, बातचीत से पहले ही विवाद

मुख्यमंत्री, मंत्रियों का भरोसा खो बैठे है, सरकार में विश्वास का संकट : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

Leave a Comment

error: Content is protected !!