अन्य जिलेछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की अदालतों की निगरानी के लिए हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने पोर्टफोलियो जजों की सूची जारी की है। इस आदेश के तहत हाईकोर्ट के 14 न्यायाधीशों को राज्य के अलग-अलग राजस्व जिलों के लिए पोर्टफोलियो जज नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अधिकांश न्यायाधीशों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। जो इस प्रकार है- जस्टिस संजय के. अग्रवाल- कोरबा, जांजगीर-चांपा, संजय अग्रवाल – धमतरी, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), पी.पी. साहू – सरगुजा, कोरिया, रजनी दुबे – बिलासपुर, बेमेतरा, एन.के. व्यास – राजनांदगांव, एन.के. चंद्रवंशी – दुर्ग, बालोद, सचिन सिंह राजपूत – रायगढ़, राकेश मोहन पांडे – बलौदाबाजार-भाटापारा, जगदलपुर (बस्तर), राधाकिशन अग्रवाल – सूरजपुर, संजय कुमार जैसवाल – कोंडागांव, मुंगेली, रविंद्र कुमार अग्रवाल – महासमुंद, उत्तर बस्तर कांकेर, अरविंद कुमार वर्मा – बलरामपुर-रामानुजगंज, बी.डी. गुरु – रायपुर, कबीरधाम (कवर्धा) तथा जस्टिस ए.के. प्रसाद – जशपुर।

पोर्टफोलियो जज अपने-अपने जिलों में न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करते हैं। इसमें अधीनस्थ न्यायालयों के कामकाज पर नजर रखना, न्यायिक अधिकारियों के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देना, तथा न्यायिक प्रक्रिया के सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करना शामिल है।

Source link

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुआ खाक

सरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी पेंड्रा रोड से पकड़ा गया

जमीन बंटांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!