Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार 24 दिसंबर को मनाएगी पेसा दिवस, चलेगा जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ सरकार 24 दिसंबर को प्रदेश भर में पेसा दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश भर में अनुसूचित क्षेत्रों के गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश के पंचायत संचालनालय ने 21 जिलों के कलेक्टरों को एक सर्कुलर भेज कर निर्देशित किया है कि ऐसे सभी गांवों में नागरिकों को पेसा अधिनियम और नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जाए ।

यह भी कहा गया है कि इन जिलों में विभिन्न स्तरों पर अलग–अलग विभागों के अधिकारियों , कर्मचारियों को भी इस अधिनियम और इसके नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कदम उठाए जाएं।

जिन जिलों के कलेक्टरों को यह निर्देह भेज गए हैं वे हैं – नारायणपुर,सुकमा,दंतेवाड़ा, बीजापुर,कोंडागांव,बस्तर,कांकेर,कोरिया, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, सूरजपुर बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जीपीएम, जशपुर, मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, गरियाबंद, बिलासपुर, बालोग और धमतरी।

सर्व आदिवासी समाज भी इस दिन जगदलपुर में एक आम सभा आयोजित करने जा रही है। इस दिन इस कानून के 29 बरस पूरे हो रहे हैं।

Source link

Related posts

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : मुकीम खान, मोटर मिस्त्री, मौदहापारा वाले

पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र रविवार को होगा; शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर : हादसे में गई एक मासूम की जान, दूसरा गंभीर

Leave a Comment

error: Content is protected !!