छत्तीसगढ़

रायगढ़-बिलासपुर मेमू 17 नवंबर तक रद्द रहेगी

हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चौथी लाइन बिछाने का काम जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा–खरसिया खंड में स्थित सारागांव स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इस काम का सीधा असर पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। रेलवे ने बताया है कि 14 से 17 नवंबर तक- 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 13 से 16 नवंबर तक- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर तथा  14 से 17 नवंबर तक  68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड में इसका परिचालन रद्द रहेगा।

Source Link

 

Related posts

बस में हो रही थी गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस ने 11.33 किलो मादक पदार्थ किया जब्त

साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील

रायगढ़ : NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर

Leave a Comment

error: Content is protected !!