छत्तीसगढ़

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। साहू वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं और दिव्यांगता के बावजूद लगातार खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे खेल में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

Source Link

Related posts

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक मौत, पत्नी-बेटा गंभीर

हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण : मिर्ज़ा एजाज बेग

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिक परिवारों को संपत्ति रजिस्ट्री में 25% स्टाम्प शुल्क छूट

Leave a Comment

error: Content is protected !!