ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया, फोर्थ शेड्यूल में डाला नाम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह कदम उनके हालिया बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें सलमान ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश बताया था। शाहबाज शरीफ सरकार के इस फैसले के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में हैरानी है।

क्या कहा था सलमान खान ने?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सलमान खान सऊदी अरब में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि “बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” इस बयान को पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया और सलमान खान को देश विरोधी घोषित कर दिया।

पाकिस्तान ने क्या कार्रवाई की?
पाकिस्तान की गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान का नाम “फोर्थ शेड्यूल” में डाल दिया है। इस लिस्ट में वे लोग शामिल किए जाते हैं जिन पर आतंकी या चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का शक होता है। सूत्रों के मुताबिक, इस अधिसूचना के तहत सलमान खान पर पाकिस्तान में यात्रा, संपत्ति और बैंक लेनदेन जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत में कोई असर नहीं
हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह पाकिस्तान का घरेलू कानूनी प्रावधान है और इसकी वैधता भारत या किसी अन्य देश में नहीं है। पाकिस्तान के पास भारतीय नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई अंतरराष्ट्रीय अधिकार नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Source Link

Related posts

फर्जी अफसरों का गिरोह गिरफ्तार : फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए

बिलासपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटे

छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, JNM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें

Leave a Comment

error: Content is protected !!