अन्य जिले

पैरावट में मिली युवती की जली लाश, हत्या की आशंका

बलौदाबाजार । शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट (पराली) के भीतर मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान ग्राम चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल  के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्विनी अपने पिता के साथ रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी। शुक्रवार की रात उसने पिता के साथ भोजन किया था।

शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसी दौरान गांव में एक जले हुए शव की सूचना मिलने पर जब वे घटनास्थल पहुंचे, तो शव की पहचान उनकी बेटी तेजस्विनी के रूप में हुई।

सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली बलौदाबाजार सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में शव के हाथ बंधे होने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का निरीक्षण कर रहे हैं।

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Source Link

Related posts

बीजापुर में अफवाह का कहर : बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक गंभीर

सऊदी अरब ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत; पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

खेत में मिला हिरण का शावक: मां से बिछड़कर भटक रहा था; राहगीरों ने सुरक्षित जंगल में पहुंचाया

Leave a Comment

error: Content is protected !!