देशब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर हास्य कलाकार असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। दिवाली के दिन, सोमवार, 20 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय असरानी कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, वे ज़िंदगी की जंग हार गए।

गोवर्धन असरानी, ​​जिन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्यार से “असरानी” के नाम से जानती थी, ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से एक ऐसी पहचान बनाई जो कम ही अभिनेता हासिल कर पाते हैं।

उन्होंने हास्य के साथ-साथ गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी छाप छोड़ी। 70 और 80 के दशक में, असरानी लगभग हर दूसरी फिल्म में नज़र आते थे और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाते थे।

Source Link

Related posts

1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

वायुसेना का परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त

महासमुंद में 1.5 करोड़ की LPG गैस चोरी का खुलासा, पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के मालिक-डायरेक्टर फरार

Leave a Comment

error: Content is protected !!