अन्य जिलेकवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। दुर्घटना में 5 लोहों की जान चली गई जबकि 1 अन्य लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार लोग कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। रविवार रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। वे बोलेरो किराया करके बिलासपुर के लिए निकले थे।तभी करीब शाम पांच बजे  रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शवों को पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Source Link

Related posts

बलौदाबाजार में ED और आयकर विभाग की बड़ी रेड, कारोबारीके ठिकानों पर छापेमारी

तिल्दा-नेवरा को बड़ी सौगात: सड़क और डिवाइडर निर्माण के लिए 1.97 करोड़ रुपये मंजूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

Leave a Comment

error: Content is protected !!