अन्य जिले

केशकाल की बदहाल सड़क से अब मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने 819.67 लाख रुपये किया स्वीकृत

ष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर छत्तीसगढ़ के केशकाल नगर सीमा के भीतर सड़क की हालत बद से बद्तर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों और धंसी हुई परतों ने इस मार्ग को जानलेवा बना दिया है। स्थिति यह है कि महज ढाई किलोमीटर सड़क पार करने में वाहनों को आधे घंटे तक का समय लगने लगा है। पर अब इस सड़क से आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल केशकाल की जर्जर सड़क से अब लोगों को राहत मिलेगी। खबर आ रही है कि केंद्र सरकार ने NH30 के लिए 819.67 लाख रुपये स्वीकृत किया है।

NH-30 मार्ग की होगी मरम्मत

Keshkal Road News: छत्तीसगढ़ के केशकाल शहर में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH30 के तहत केशकाल की करीब 3.800 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए 819.67 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। यह सड़क पिछले कई समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही सड़क की खराब हालत के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो रही थीं, जिससे स्थानीय जनता काफी चिंतित थी।

खराब सड़क से परेशान थे लोग

Keshkal Road News: बता दें कि, केशकाल के लोग लंबे समय से इस सड़क की जर्जर हालत को लेकर परेशान हैं। और सरकार से इसे सुधारने की मांग करते आ रहे हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। अनुमान से बड़े गड्ढों में पहिया फंसने से बाइक और स्कूटी सवार आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों में टूट-फूट और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बसों और ट्रकों के पलटने की नौबत आ चुकी है। अब केंद्र सरकार की इस आर्थिक स्वीकृति से आवागमन में आसानी होगी

Source Link

Related posts

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव

शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह : मंत्री टंकराम वर्मा

फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!