Foreign

ट्रंप का दावा : भारत-पाक समेत सात संघर्ष सुलझाए, अब नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल पुरस्कार की बात की है. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए संघर्ष का भी ज़िक्र किया.

शनिवार रात (अमेरिकी समयानुसार) ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा, “टैरिफ़ और ट्रेड की वजह से हम सात अलग-अलग युद्धों को रोकने में कामयाब रहे हैं… हमने भारत और पाकिस्तान, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रोका.”

ट्रंप ने आगे कहा, “भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, अर्मीनिया-अज़रबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इसराइल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो, हमने इन सभी को रोका. इनमें से 60 फ़ीसदी देश व्यापार की वजह से रुके. जैसे कि हमने भारत से कहा कि अगर युद्ध होगा तो हम व्यापार नहीं करेंगे.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार का ज़िक्र कर कहा, “इसके बाद मुझे कहा गया कि अगर आप रूस और यूक्रेन जंग को रोक देंगे तो आपको नोबेल प्राइज़ मिलना चाहिए. मैंने कहा, बाकी सात के बारे में क्या, जिन युद्धों को मैंने रोका है. मुझे हर एक के लिए नोबेल प्राइज़ मिलना चाहिए.”

ट्रंप इससे पहले भी कई बार भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का दावा कर चुके हैं. हालांकि, भारत ने हर बार उनके दावे को ख़ारिज किया है.

Source Link

Related posts

‘अमेरिका सुन लो…’ अगर हमने हमला किया तो जवाब भयंकर होगा, जंग के बीच खामेनेई ने ट्रंप को दी धमकी

सऊदी अरब में बड़ा हादसा : बस–टैंकर भिड़ंत में 42 भारतीय यात्रियों की मौत

फिलिस्तीन पर अमेरिका की सख्ती, फिलिस्तीन राष्ट्रपति और शीर्ष अधिकारियों के वीजा रद्द

Leave a Comment

error: Content is protected !!