मनोरंजन

महावतार नरसिम्हा की सिनेमाघरों में जय-जयकार

महावतार नरसिम्हा’ अपनी कमाई से हैरान कर रही है। इसने अपने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक बड़ा कड़ा है। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को सिर्फ 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे।

सभी भाषाओं से कमाई देखें तो ‘महावतार नरसिम्हा’ का अब तक का कुल कारोबार 67.95 करोड़ रुपये है। इसने हिंदी भाषा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिल्म दूसरे रविवार को भी धमाका करने की तैयारी में है।

दूसरी ओर ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और फिल्म 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। तीसरे शनिवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद ‘सैयारा’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 291 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ने तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए।

कुल मिलाकर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इन चारों फिल्मों को धूल चटा दी।

Source Link

Related posts

बैटल ऑफ गलवान: सलमान खान के देशभक्त अवतार ने बढ़ाया फैंस का जोश

CBFC की नई गाइडलाइंस में भारत-विदेश रिश्तों पर जोर, सलमान की ‘मातृभूमि’ चर्चा में

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

Leave a Comment

error: Content is protected !!