देश

मानसून सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

मानसून सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत निचले सदन में भारी हंगामे के साथ हुई है। विपक्ष के सदस्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विषय पर चर्चा के लिए अड़ गए। परिणामस्वरूप, लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित रही। संसद में विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को प्रश्नकाल नहीं चल सका। स्पीकर ओम बिरला की तरफ से विपक्ष के सदस्यों को समझाने की कोशिश की गई। हंगामा बरकरार रहने पर लोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बैनर-पोस्टर लेकर विपक्षी दलों के सदस्य संसद परिसर के मकर द्वार पर एकजुट हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसआईआर मुद्दे पर नारेबाजी की गई।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “मांग स्पष्ट है कि बिहार में जो हो रहा है वो कल को देशभर में होने वाला है। लोगों का वोट देने का अधिकार भाजपा सरकार छीनना चाहती है…ये जो वोट चोरी हो रही है इसको लेकर हम सदन में स्पष्टता की मांग करते हैं…हम चाहेंगे कि सदन में पीएम मोदी आए और SIR के चर्चा में हिस्सा लें तथा सरकार स्पष्ट रूप से बताए कि ऑपरेशन सिंदूर पर कब चर्चा होगी और SIR को लेकर कब चर्चा होगी?

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन करेगा…यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग सुनवाई नहीं करता।

Source Link

Related posts

EPFO का बड़ा ऐलान : अब PF से निकाल सकेंगे 75% रकम, 25% बैलेंस पर मिलेगा ब्याज

ट्रेन में सीट विवाद ने ली युवक की जान, बेरहमी से पीटा और स्टेशन पर फेंका

शरिया कोर्ट और दारुल कजा के फैसले को कानूनी मान्यता नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!