Foreignअन्य

डेटा चोरी के आरोप में गूगल पर 11,740 करोड़ रुपये का जुर्माना

लोगों को लगता है कि उनका डेटा दुनिया की जानी-मानी कंपनी गूगल के पास सुरक्षित है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है या मामला कुछ और है?

गूगल अपने यूजर्स को कई ऐप्स और सर्विस ऑफर करता है, लेकिन आपको जानकर झटका लग सकता है कि कंपनी आपकी इजाजत के बिना ही आपके डेटा और लोकेशन को ट्रैक करती है। इस बात के सामने आने के बाद यूजर्स का प्राइवेसी को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है।

अमेरिका में स्टेट ऑफ टेक्सास ने गूगल पर मुकदमा किया हुआ था कि कंपनी चोरी-छिपे यूजर्स का डेटा इकट्ठा कर रही थी, इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब गूगल कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने 11740 करोड़ (लगभग $1.375 बिलियन) रुपए देने की सहमति जताई है. कंपनी पर ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि कंपनी गलत तरीके से लोगों की निजी जानकारी का इस्तेमाल कर रही थी.

2022 में सबसे पहले टेक्सास अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने मुकदमा दायर किया था,उन्होंने इस बात का आरोप लगाया था कि कंपनी बिना परमिशन लिए लोकेशन डेटा, इनकॉग्निटो मोड में प्राइवेट ब्राउजिंग हिस्ट्री और यहां तक कि फेशियल बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसी निजी जानकारी को इकट्ठा कर रहा है. गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने के लिए गूगल द्वारा चुकाई गई ये बड़ी राशि है.

पहली बार नहीं हुआ ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं है जब टेक्सास ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है, याद दिला दें कि इससे पहले मेटा कंपनी की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेशियल रिग्निशन डेटा का इस्तेमाल करने पर 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग 11980 करोड़) का जुर्माना लगा था. गूगल पर एक अलग केस के तहत गलत तरीके से व्यापार करने के लिए 5 हजार980 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया था.

Source Link

Related posts

वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपडेट करने हेतु 26 नवम्बर को सहायता शिविर

ट्रंप का दावा : भारत-पाक समेत सात संघर्ष सुलझाए, अब नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार

ईरान ने इज़रायली आवासीय इमारतों पर हमला किया, दो की मौत, कई घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!