मनोरंजन

सोनू सूद को मिलेगा ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं।कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी के माध्यम से देशभर में लोगों की मदद की थी।

सोनू सूद इस साल 31 मई को हैदराबाद में होने वाले मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इस इवेंट में सोनू सूद को उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जायेगा।

सोनू सूद ने अवॉर्ड के ऐलान के बाद अपनी खुशी जाहिर करते कहा,मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड प्राप्त करना बहुत ही विनम्र अनुभव है। यह हमारे प्रयासों के पीछे के उद्देश्य को मजबूत करता है। जरूरतमंदों को आशा, समर्थन और गरिमा प्रदान करना मैं इस मान्यता को हर वॉलंटियर, सपोर्टर और उन सभी के साथ साझा करता हूं जिनके जीवन को हमने सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से छुआ है।

मुझे यह घोषणा करते हुए भी गर्व हो रहा है कि मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और सूद चैरिटी फाउंडेशन ने कैंसर मुक्त दुनिया के लिए जागरूकता फैलाने के लिए एक साथ काम करने का निर्णय लिया है. यह साझा प्रतिबद्धता संदेश को बढ़ाने और दुनिया भर में लाखों लोगों को आशा देने में मदद करेगी।

Source Link

Related posts

महावतार नरसिम्हा की सिनेमाघरों में जय-जयकार

बालीवुड एक्टर हर्मन बावेजा को भाया छत्तीसगढ़, फिल्म सिटी से जुड़ने की जताई गहरी रुचि

“विरासत की कहानियां” : युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

Leave a Comment

error: Content is protected !!