रायपुर

रायपुर पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 8 संदिग्ध हिरासत में

राजधानी रायपुर में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तड़के बड़ा सत्यापन अभियान चलाया। बीएसयूपी कॉलोनियों और देवार डेरा में हुई इस कार्रवाई के दौरान 350 से अधिक मकानों की जांच की गई, जिसमें 80 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान 8 संदिग्ध मिले, जिनमें मारपीट के मामले में पिछले 8 माह से फरार आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एसीपी रमाकांत साहू के नेतृत्व में सुबह साढ़े चार बजे से नौ बजे तक बीएसयूपी लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान किरायेदारों, मकान मालिकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की, जिनमें मारपीट के एक मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहा आरोपी भी पकड़ा गया। सभी संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों को “समाधान” मोबाइल ऐप की जानकारी देते हुए किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की।

Source link

Related posts

रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती

मौदहापारा संडे बाजार में पहचान पत्र अनिवार्य, सुबह 10 बजे तक दुकान लगाने की अनुमति

Leave a Comment

error: Content is protected !!