देश

रेलवे पुलिस ने यात्री को तीन लाख रुपये से भरा बैग लौटाया

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मचारी ने लोकल ट्रेन में 3.2 लाख रुपये से भरा बैग भूल गए एक व्यक्ति की पहचान कर इसे वापस किया। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जीआरपी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि, अभिषेक शुक्ला (30) शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे चर्चगेट जाने वाली ट्रेन से उतरते समय बोईसर स्टेशन पर अपना बैग भूल गए।

अभिषेक ने तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर इसकी जानकारी दी।

सफाले रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों को इसकी सूचना दी गई और जब ट्रेन वहां पहुंची तो उन्होंने बैग बरामद कर लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग शुक्ला को लौटा दिया गया, उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।

Source Link

Related posts

पश्चिम बंगाल में फिर सियासी हिंसा, सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

वायुसेना का परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले जहाजों की एंट्री नहीं, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Comment

error: Content is protected !!