रायपुर

किराना दुकान पहुंचे युवक ने कारोबारी पर किया लोहे की रॉड से हमला, इलाज के दौरान मौत

खरोरा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नहरडीह गांव में किराना कारोबारी राजकुमार साहू पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात का आरोप दुकान पर पहुंचे ग्राहक अखिलेश सायतोंडे पर लगा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद राशि लेने दुकान पहुंचा था। इसी दौरान दुकान में टेस्टी लड्डू नहीं रखने की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने कथित तौर पर राजकुमार साहू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अखिलेश सायतोंडे मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

संगठन सृजन अभियान: वार्ड 62 में कांग्रेस की बैठक, वार्ड अध्यक्ष पद के लिए 6 दावेदारों ने किया आवेदन

दिवंगत पत्रकारों के नाम पर होंगी रायपुर की सड़कें, प्रेस क्लब ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव

रायपुर में बदला स्कूल टाइम, गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

Leave a Comment

error: Content is protected !!