अन्यअन्य जिलेब्रेकिंग न्यूज़

बलौदाबाजार में 28 हाथियों की दस्तक, खेतों में खड़ी धान की फसल रौंदी; गांवों में बढ़ी सतर्कता

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28 हाथियों का झुंड पहुंचने के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथियों ने रात के समय हतोद, बेहराभाठा और असनींद इलाके में खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड फिलहाल सोनाखान वन परिक्षेत्र के जंगलों में घूम रहा है। उनकी लगातार आवाजाही को देखते हुए आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है।

10 से ज्यादा गांवों में हाई अलर्ट

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए असनींद, पोड़ी, पचपेड़ी, खरहा, ब्रम्हनी, पटियापाली, कंजिया, मिरगीदा, नवागांव और बिटकुली समेत आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

बताया गया कि हाथियों का झुंड रात करीब 12:20 बजे हतोद, बेहराभाठा और असनींद क्षेत्र में पहुंचा था। यहां खेतों में खड़ी धान की फसल को रौंदने से किसानों को नुकसान हुआ।

रात में खेत और जंगल जाने से बचने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले खेत या जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। हाथियों के झुंड के करीब जाने या उन्हें परेशान करने से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग या प्रशासन को सूचना देने कहा गया है।

हाथी मित्र दल और वन विभाग कर रहे निगरानी

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें क्षेत्र में तैनात हैं। टीमें झुंड की आवाजाही पर लगातार निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Source Link

Related posts

भीषण गर्मी में किसानों की लापरवाही : खेतों में पैरा जलाने से गांव तक पहुंची आग

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव : अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

मेडिकल विश्वविद्यालय का विखंडन वापस ले सरकार — जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Leave a Comment

error: Content is protected !!