छत्तीसगढ़

बस में हो रही थी गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस ने 11.33 किलो मादक पदार्थ किया जब्त

धमतरी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 11 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, बोराई नाके पर पुलिस की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा से बस के जरिए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा गांजा बरामद हुआ। मामले में देवास जिले के सतवास क्षेत्र के रहने वाले निखिल वर्मा और मोहित गोदरा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बोराई थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।


Source link

Related posts

केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान : 20 मई को सभी मेडिकल स्टोर्स का देशव्यापी बंद, नकली दवाओं पर सख्ती की मांग

रमजान आदेश विवाद : कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने उठाए सवाल, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई और माफी की मांग

नए साल से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!