छत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप पढ़ो दरूदो – कुरान के मौके पर उमरा का 2 लोगों को तोहफा मिला

हर साल की तरह इस साल भी मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप की तरफ से होने वाले तहरीक पढ़ो दरूद और कुरान शरीफ को एहतमाम रायपुर के शहीद स्मारक हाल में शानदार जलसा हुआ प्रोग्राम में शान ए दक्कन हज़रत मौलाना अहमद नक्शबंदी साहब ने अपनी तकरीर मे दरूद शरीफ़ की फजीलत के बारे में तफ्सील से जानकारी दे।

इस मौके में फरजंदे गाजिए मिल्लत हुजूर सैय्यद सिमनानी अशरफ़ अशरफ़ी उल जिलानी साहब ने दुआ ए खैर की इस मौके आवाम ने 43 करोड 14 लाख उन्नतीस हज़ार 7 सौ 86 दरूद शरीफ और 7 हज़ार 2 सौ 51 कुरान शरीफ का तोहफा सरकार ए दो आलम की बारगाह में पेश किया गया। इस बार उमरा के मुबारक सफर के लिए दो लोगों का नाम निकाला गया

जिसमें चारामा जामा मस्जिद के इमाम साहब मौलाना मोहम्मद अशरफ साहब और मौदहापारा रायपुर से मोहतरमा साहिबा का नाम निकला उमरा का मुबारक सफर कफील टूर एंड ट्रेवल्स की जानिब होगा ।

इस मौके पर काजी ए शहर हज़रत मौलाना अल्हाज कारी,हाफ़िज़,इमरान अशरफी साहब , हज़रत मौलाना अल्हाज कारी महफूज साहब अशरफी उल औलिया मस्जिद मौदहापारा, जलसे की निज़ामत हज़रत मौलाना सैय्यद दीन अंजुम साहब गौसिया मस्जिद,पारस नगर रायपुर स्टेज पर जलवा अफ़रोज़, हज़रत मौलाना अब्दुल समद साहब ,

हज़रत मौलाना अज़ीज़ अशरफ़ साहब, इमाम बुखारी मस्जिद, हज़रत मौलाना फहीम अख्तर डी.डी. नगर रायपुर शहर रायपुर मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप के कन्वेनर नोमान अकरम हामिद ने यहां जानकारी दी जलसे के आखिर में सालातो सलाम पेश की गया इस मौके पर शहर के दानिशवर हज़रात ने जलसे में शिरकत फरमाकर कामियाब बनाया गया ।

Related posts

रायपुर: 1.60 लाख की चोरी की 4 बाइक बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

खरोरा में बड़ी लूट : ज्वेलरी शॉप मैनेजर पर हमला, 1 करोड़ के गहने लेकर फरार बदमाश

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल का मुद्दा

Leave a Comment

error: Content is protected !!