लगातार 7वें वर्ष दुरूद शरीफ व कुरआन शरीफ पढ़ने की तहरीक, 30 करोड़ दुरूद और 5786 कुरआन शरीफ पढ़ने का लक्ष्य
रायपुर। हर साल की तरह इस वर्ष भी लगातार 7वें साल दुरूद शरीफ एवं कुरआन शरीफ पढ़ने की तहरीक का एहतमाम किया जा रहा है। इस वर्ष 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को इस मुबारक मुहिम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
इस तहरीक के तहत इस वर्ष 30 करोड़ दुरूद शरीफ और 5786 कुरआन शरीफ पढ़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आम मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि इस नेक मुहिम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दुरूद शरीफ और कुरआन शरीफ पढ़ें तथा पढ़ी गई कुल संख्या 5 सितंबर 2026 तक आयोजकों को उपलब्ध कराएं।
उमराह का मिलेगा तोहफा
इस मुबारक तहरीक में शामिल होने वाले लोगों में से एक व्यक्ति को ड्रा के माध्यम से उमराह का तोहफा दिया जाएगा। यह तोहफा काफिला हज उमरा टूर एंड ट्रैवल्स, रायपुर की ओर से दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि दुरूद शरीफ एवं कुरआन शरीफ पढ़ने के बाद उसकी कुल संख्या दिए गए संपर्क नंबरों पर व्हाट्सऐप के माध्यम से 5 सितंबर 2026 तक भेजी जा सकती है।
तक़रीरी प्रोग्राम व जलसा
इस अवसर पर एक विशेष तक़रीरी कार्यक्रम एवं जलसे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हुजूर शाने दक्कन, खतीबे हिन्दुस्तान हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी साहब, हैदराबाद का विशेष संबोधन होगा।
स्थान: शहीद स्मारक भवन, रायपुर
समय: रात्रि 10 बजे से शुरू हो जायेगा ।
आयोजकों ने तमाम उम्मते मुस्लिमा से अपील की है कि इस इंकलाबी और नेक मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा दुरूद शरीफ और कुरआन शरीफ पढ़कर इस तहरीक को कामयाब बनाएं। आयोजकों ने कहा कि इस मुबारक मौके पर दुरूद व कुरआन की तिलावत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना इस मुहिम का उद्देश्य है।
यहां जानकारी नोमान अकरम हामिद साहब (कन्वेनर) ने दी ।
आयोजक:
मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप, रायपुर, छत्तीसगढ़
