छत्तीसगढ़

भिलाई में ED की बड़ी दबिश, पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी के.के. चंद्रवंशी के घर छापा

जानकारी के मुताबिक ED के अधिकारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दस्तावेजों समेत अलग-अलग रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। टीम द्वारा पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई।

के.के. चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक रहे हैं। उनके आवास पर ED की कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा सकती है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी हुई है।

फिलहाल ED की टीम मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच जारी है। कार्रवाई में क्या कुछ सामने आता है और ED की ओर से इस मामले में आगे क्या जानकारी दी जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Source link

Related posts

नगरीय निकाय कर्मचारियों का आंदोलन तेज, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध हड़ताल का ऐलान

हरेली-तीज के रंग में रंगा ‘महतारी अँगना’, महिला कांग्रेस के सावन उत्सव में दिखा उत्साह

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, बारिश सीमित होने से बढ़ी गर्मी-उमस

Leave a Comment

error: Content is protected !!