अन्य जिलेछत्तीसगढ़

घटिया साइकिल वितरण पर भड़के रवि भगत, छात्राओं से साइकिल वापस कराने पर मचा हंगामा; पुलिस ने लिया हिरासत में

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं से साइकिलें वापस करने की बात कही, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

रवि भगत का आरोप है कि छात्राओं को दी जा रही साइकिलें गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं और सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
इधर, स्कूल परिसर में हुए हंगामे और कथित व्यवधान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में शशिमोहन सिंह ने हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद सरस्वती साइकिल वितरण योजना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Source link

Related posts

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी : आरोपी ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार

नहीं रहीं मोहसिना किदवई : 93 वर्ष में निधन: देश ने खोई अनुभवी और जमीनी नेता

सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Comment

error: Content is protected !!