छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट : रायगढ़-बलौदाबाजार में रेड, रायपुर समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून मेहरबान है। अलग अलग जिलों में हर दिन बारिश हो रही है। इसी कड़ी में रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। (Heavy Rain Red Alert Chhattisgarh) इनमें रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए रेस अलर्ट जबकि बिलासपुर, रायपुर और जांजगीर-चाम्पा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

मौसम विभाग के विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

बात अगर अगले दो दिन की करें तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।

 

Source Link

Related posts

पेंशनरों की मांग तेज: लंबित महंगाई राहत और कैशलेस इलाज योजना लागू करने की मांग

मुख्यमंत्री साय ने 2 लाख विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की 84 करोड़ की छात्रवृति

पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में

Leave a Comment

error: Content is protected !!