रायपुर

रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो पंजीयन का आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पोर्टल

यातायात पुलिस रायपुर ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन एवं QR कोड अभियान 21 से 30 जुलाई तक 10 दिवस के लिए पंजीयन पोर्टल पुनः खोल रही है।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह शेष ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के लिए अंतिम अवसर होगा।
डीसीपी यातायात डॉक्टर अर्चना झा ने सभी ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए इस अभियान में सहयोग करें।
अभियान के अंतर्गत अब तक 15,047 ई-रिक्शा एवं ऑटो का सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है। इनमें से 12,337 वाहनों में QR कोड भी लगाए जा चुके हैं, जिससे वाहन एवं चालक की जानकारी तत्काल उपलब्ध होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अब तक पंजीयन करा चुके ई रिक्शा एवं ऑटो में यातायात पुलिस द्वारा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में प्रतिदिन QR कोड लगाने का कार्य निरंतर जारी है।

Source Link

Related posts

कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर पर बम फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार, चोरी का राज भी खुला

बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी को लेकर NSUI का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

‘जनता को नहीं भटकना पड़े’: जल समस्या पर महापौर का सख्त रुख, टीम गठित करने के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!