छत्तीसगढ़

ईद उल-अज़हा अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Chhattisgarh सरकार ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक, पहले 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों की सूची में पहले बकरीद के लिए 27 मई की तारीख तय की गई थी। लेकिन अब आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की नई तारीख 28 मई निर्धारित की गई है।

इस फैसले के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, निगम-मंडल और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बकरीद पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : बजट सत्र में कवासी लखमा की एंट्री, सदन में सत्तापक्ष से गले मिलते दिखे

छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे निजी स्कूल

रायपुर में ईद-उल-फितर की नमाज़ का टाइम टेबल जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!