राजनीतिरायपुर

केंद्र सरकार ने जिशान सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, DISHA समिति में मिली सदस्यता

ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA ( विकास समन्वय एवं निगरानी )समिति के सदस्य…..

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय DISHA समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

राज्य स्तरीय DISHA समिति विकास समन्वय एवं एक उच्च स्तरीय सरकारी निकाय है, जिसका उद्देश्य 101 से अधिक केंद्रीय प्रमुख योजनाओं का कुशल और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है

जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार द्वारा जिशान सिद्दीकी को समिति में सदस्य बनाया गया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नियुक्त सदस्यों को राज्य स्तरीय DISHA समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। यह आदेश भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल रहे है । राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जिशान सिद्दीकी की नियुक्ति को रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है।

Related posts

कार में गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी : 10 साल बाद बनेगी सरकार

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी, केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज हारे

Leave a Comment

error: Content is protected !!