दुर्ग

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में जर्दा-गुटखा जब्त

sanjari

दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और सुगंधित जर्दा जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का गुटखा और “M4” ब्रांड का जर्दा पैक किया जा रहा था। मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले हैं, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के चौथी बार अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन का सेलूद शाखा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

साहू समाज सेलूद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिय किया गया पौधरोपण

पंचायती राज की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ पाटन सक्रिय, मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

Leave a Comment

error: Content is protected !!