छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये

रायपुर 20 फरवरी। छ.ग. राज्य हज कमेटी के सदस्य श्री मिर्ज़ा एजाज बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में छ.ग. शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आज अधिसूचना जारी की गई है।

हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) में निहित प्रावधान अनुसार छ.ग. राज्य हज कमेटी के नामांकित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मती से हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर मिर्ज़ा एजाज बेग का चुनाव किया गया। उसके पश्चात राज्य शासन द्वारा अधिूसचना जारी कर उन्हे अध्यक्ष घोषित किया गया है।

हज कमेटी में मिर्ज़ा एजाज बेग को अध्यक्ष बनाये जाने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज जुमा नमाज के पश्चात हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद संजय नगर के मुतवल्ली सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) एवं मस्जिद कमेटी के मेम्बरान एवं मुस्लिम समाज के लोगो ने गर्मजोशी से बेग का स्वागत किया।

मिर्ज़ा एजाज बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं पार्टी के समस्त वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया है ।

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, हज सुविधा ऐप से भी कर सकेंगे पंजीयन

रेलवे का नया नियम : इस खास ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अब OTP जरूरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!