रायपुर

भनपुरी स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक डामर (अस्फाल्ट) फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियातन आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन और कारणों की जांच आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद की जाएगी।

 

Source Link

Related posts

गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक

जे.आर. दानी विद्यालय में साइकिल वितरण और बाल कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

12 फरवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल,

Leave a Comment

error: Content is protected !!