देशब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, बारामती में लैंडिंग के वक्त हुआ भीषण विमान हादसा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8:45 बजे बारामती में उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इस दुर्घटना में अजीत पवार, उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान के क्रू समेत पांच लोगों की जान चली गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पवार चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से बारामती गए थे। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पहले की रिपोर्टों में छह लोगों की मौत की बात कही गई थी।

अजीत पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनावों के लिए बारामती में चार रैलियों को संबोधित करने जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की खबर मिलते ही वे अपने परिवार के साथ बारामती जा रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य उनके मुंबई स्थित आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Source Link

Related posts

2 घंटे ठप रही IRCTC की वेबसाइट, कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं ?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : धर्मांतरण करने पर समाप्त होगा एससी-एसटी का दर्जा

ED ने धन शोधन से जुड़े मामले में अभिनेता महेश बाबू को तलब किया

Leave a Comment

error: Content is protected !!