देश

GOA में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत

उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि घटना में 23 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने दो और लोगों की मौत की पुष्टि की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों में चार पर्यटक और 14 नाइट क्लब के कर्मचारी हैं जबकि सात अन्य की पहचान की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि घायल हुए छह लोगों का फिलहाल पणजी के निकट बम्बोलिम में स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, “पुलिस और दमकल विभाग जांच कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था।

सावंत ने कहा, “हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों की अवहेलना की।”

सावंत ने कहा, ‘‘तटीय राज्य में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में हुई है जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

Source Link

Related posts

बॉलीवुड अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में सीजफायर को लेकर ट्रंप के प्लान पर लगाई मुहर

समुद्र पर बने देश के पहले कांच के पुल पर आवाजाही शुरू

Leave a Comment

error: Content is protected !!