छत्तीसगढ़

DPI ने मांगी प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी

प्राचार्य एजुकेशन के रिक्त पदों की जानकारी जुटाए जाने के बाद अब प्राचार्य ट्राइबल यानी टी संवर्ग के रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित फॉर्मेट में अपने संभाग के रिक्त पदों की जानकारी 5 दिसंबर तक भेजें।

जारी पत्र में कहा गया है कि प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों का विवरण एक दिसंबर 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाए और इसे हार्ड तथा सॉफ्ट कॉपी दोनों रूप में संचालनालय को भेजना अनिवार्य होगा।

इन बिंदुओं पर जानकारी अनिवार्य

निर्धारित फॉर्मेट में संभाग का नाम,जिले का नाम, विकासखंड का नाम,हाईस्कूल/ हायरसेकेंडरी स्कूल का नाम जहां प्राचार्य पदस्थ हैं, यूडाईस कोड की जानकारी मांगी गई है।

प्राचार्य ई संवर्ग के रिक्त पदों के आधार पर दावा–आपत्ति और काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद पदोन्नत प्राचार्यों को पोस्टिंग दी जा रही है। माना जा रहा है कि टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद टी संवर्ग में पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग कर पदस्थापना की जाएगी।

Source Link

 

Related posts

कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर पर बम फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार, चोरी का राज भी खुला

मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 7 घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!