ब्रेकिंग न्यूज़

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में भीषण धमाका, 8 की मौत

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा। कुल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

धमाके में 08 लोगों की मौत की खबर है। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं। फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी।

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन के पास हुआ है। धमके के बाद इलाके में दशहत फैल गई। धमाके होते ही आस पास के कई कारों में भीषण आग लग गई।
पूरे इलाके को पुलिस द्वारा कार्डोंन ऑफ किया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट बहुत तेज हुआ। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। फोरेंसिक, टेक्निकल एक्सपर्ट और NIA की टीम मौके पर मौजूद है।

 

Related posts

मारपीट की शिकायत पर नहीं की कार्रवाई, अब थाना प्रभारी पर होगा जुर्म दर्ज

बारनवापारा में बाघ की दस्तक से हड़कंप, वन विभाग अलर्ट पर

ट्रम्प को मांगने पर भी नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, मारिया ने मारी बाजी, व्हाइट हाउस ने जताई नाराजगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!