बिलासपुर

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा : बिलासपुर-कटनी रुट की कई गाड़ियां प्रभावित

बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे में 2 से 8 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है

घटना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी। राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं और घायलों को उपचार के लिए असपताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।

वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं रेलवे ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक संभावना है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

Source Link

 

Related posts

बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने पर 2 साल की सजा

उद्घाटन के डेढ़ साल बाद भी रेफरल सेंटर बना कोनी अस्पताल ; कांग्रेस ने पूछा- सरकारी पैसे से बने अस्पताल में निजी भागीदारी क्यों?

सिम्स अस्पताल में रात दो बजे नशे में धुत युवकों ने डॉक्टर पर किया हमला

Leave a Comment

error: Content is protected !!