छत्तीसगढ़हेल्थ

अम्बेडकर अस्पताल की OPD में CT स्कैन एवं MRI जांच नि:शुल्क

डॉ.  भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच में आ रही कठिनाइयों को  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है।

जायसवाल ने मरीज हित में फैसला लेते हुए आगामी सामान्य परिषद् की बैठक तक के लिए चिकित्सालयों में आने वाले बी.पी.एल. राशनकार्डधारी ओपीडी मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, ऐसे अन्य ओपीडी मरीज जो बी.पी.एल. श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें शासन/विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर यह जांच सुविधा प्राप्त होगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए किसी भी मरीज को जांच सुविधा में असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

विदित हो कि प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में सीटी स्कैन – एमआरआई  मशीनें विगत कुछ दिनों से आयुष्मान योजना पोर्टल के जरिए ओपीडी में इन जांचों हेतु ब्लॉकिंग सुविधा में दिक्कत आ रही थी जिसे देखते हुए मंत्री ने निशुल्क करने के  निर्देश जारी किए हैं।

Source Link

Related posts

महतारी वंदन योजना : हजारों महिलाओं के नाम सूची से बाहर, अपात्रों से वसूली की कार्रवाई शुरू

महिलाओं को मिली 50% रजिस्ट्रेशन फीस छूट, दो महीने में 21 हजार से ज्यादा संपत्ति पंजीकरण

अशोक साहू का सरकार पर हमला, बोले- खेती, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!