देश

निजी क्षेत्र के अधिकारी अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में MD बन सकेंगे : SBI से होगी शुरुआत

सरकार ने शुक्रवार को बैंकिंग क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में शीर्ष प्रबंधन पदों पर निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सकेगी।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, एसबीआई के चार प्रबंध निदेशक (एमडी) पदों में से एक पद अब निजी क्षेत्र या सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में कार्यरत अनुभवी पेशेवरों के लिए खुला रहेगा। अभी तक सभी एमडी और चेयरमैन पद बैंक के आंतरिक उम्मीदवारों से ही भरे जाते थे।

11 सरकारी बैंकों में भी लागू होंगे नियम
एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया समेत 11 सरकारी बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू होगी।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि एमडी पद के लिए निजी क्षेत्र के उम्मीदवार के पास कम से कम 21 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 15 वर्ष बैंकिंग क्षेत्र और 2 वर्ष बोर्ड स्तर का अनुभव शामिल हो।

एसबीआई में एमडी पद तुरंत होगा रिक्त
सरकार ने कहा है कि नए दिशा-निर्देश लागू होते ही एसबीआई में एक एमडी पद रिक्त माना जाएगा, ताकि निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

ईडी (कार्यकारी निदेशक) पद पर भी मौका
राष्ट्रीयकृत बैंकों में ईडी पदों पर भी निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति दी गई है। ईडी पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 18 वर्ष का अनुभव, जिसमें 12 वर्ष बैंकिंग क्षेत्र में और 3 वर्ष वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कार्य का अनुभव आवश्यक होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दक्षता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय सार्वजनिक और निजी बैंकिंग के बीच की दीवार तोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले वर्षों में बैंकिंग सुधारों को नई गति देगा।

Source Link

Related posts

शरिया कोर्ट और दारुल कजा के फैसले को कानूनी मान्यता नहीं : सुप्रीम कोर्ट

देश की प्रमुख Smart Meter कंपनी बिकने को तैयार, Adani समेत कई कंपनियां रेस में

CM साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, केन्द्रीय सड़क निधि के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!