देश

भारत-पाक तनाव के कारण बंद किए गए 32 हवाईअड्डे फिर से खोले गए

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने पर बंद किये गए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 एयरपोर्ट तत्काल प्रभाव से फिर से खुल गए हैं। इससे जुड़ा एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया है।

साथ ही 25 एयर रूट्स फिर से खोल दिये गए हैं। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और दूसरे एविएशन रेगूलेटर्स ने भारत के बॉर्डर एरियाज के 32 एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए नोटम जारी किए थे। उड़ानें परिचालन कारणों से सस्पेंड की गई थीं और यह निलंबन 9 मई से 15 मई तक प्रभावी था। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि अस्थायी रूप से बंद एयरपोर्ट्स को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है।

जो एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद किये गए उनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, धर्मशाला और बठिंडा जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स भी शामिल थे। इसके अलावा, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों जैसे जैसलमेर, जोधपुर, लेह, बीकानेर, पठानकोट, जम्मू, जामनगर और भुज के एयरपोर्ट्स को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

Source Link

Related posts

दिल्ली से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जाएगा, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- केंद्र के फैसले का सख्ती से होगा पालन

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

No Insurance No Fuel Policy : बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा सुझाव

Leave a Comment

error: Content is protected !!