देश

इफ्तार पार्टी में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने वक्फ बिल को लेकर किया बड़ा ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विजयवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित इफ्तार समारोह में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को रमजान मुबारक कहा और कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) हमेशा अल्पसंख्यकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा वक्फ संपत्तियों की रक्षा की है और ऐसा करना जारी रखेगी। उन्होंने सरकारी आदेश (जीओ) 43 पर विवाद का जिक्र किया जिसने वक्फ बोर्ड के कामकाज को प्रभावित किया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विजयवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित इफ्तार समारोह में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को रमजान मुबारक कहा और कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) हमेशा अल्पसंख्यकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा वक्फ संपत्तियों की रक्षा की है और ऐसा करना जारी रखेगी। सरकारी आदेश (जीओ) 43 को लेकर उठे विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस आदेश से वक्फ बोर्ड का कामकाज प्रभावित हुआ है।

विवादित आदेश को निरस्त कर सुधार किए गए
नायडू ने स्पष्ट किया, “जीओ 43 आने के बाद अनावश्यक विवाद पैदा हुआ। मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो वक्फ बोर्ड का कामकाज ठप हो गया। हमारी सरकार बनते ही हमने इस आदेश को निरस्त कर बोर्ड का पुनर्गठन किया और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।”

Source Link

Related posts

पेपर देने पहुँचे 8 हजार बच्चे, हवाई पट्टी पर बैठकर दी परीक्षा

नीतीश कुमार की हरकत शर्मनाक : इस्तीफा देने की उठी मांग

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, इन नामों की चर्चा तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!