राजनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम का ऐलान, मख़मूर इक़बाल ख़ान बने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस बार संगठन में कई नए चेहरों को शामिल कर नई ऊर्जा भरने की कोशिश की गई है।

जिसमें मख़मूर इक़बाल ख़ान को अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेमेतरा से राहुल योगराज टिकरिहा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है

जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिंहदेव पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब टीम में बदलाव के साथ कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। केदार कश्यप मंत्री बने, अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव को नई भूमिकाएं दी गईं, जबकि रामू रोहरा महापौर पद संभाल रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले या बाद में संगठन की नई टीम बनेगी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही यह फेरबदल हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, नई टीम के गठन में संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, पार्टी प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गहन चर्चा की गई।

नई टीम के आने से प्रदेश भाजपा के भीतर राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

केंद्र सरकार ने जिशान सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, DISHA समिति में मिली सदस्यता

नकटी की चारागाह भूमि पर सियासत तेज, मोहम्मद अकबर बोले- क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी हो रही है?

15 अगस्त के पहले जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करे, झूठे मुकदमे वापस ले सरकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!