अन्य जिलेदेश

बाघ की वायरल तस्वीरों से ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग को अब तक नहीं मिले प्रमाण

बालोद जिले में बाघ के विचरण की खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के घोठिया गांव के आसपास बाघ दिखाई देने के दावे किए जा रहे हैं। इन सूचनाओं के सामने आने के बाद वन विभाग ने वन्यजीव की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसकी मौजूदगी की पुष्टि करने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं।

मामले को लेकर बालोद के वनमंडलाधिकारी (ष्ठस्नह्र) अभिषेक अग्रवाल ने लोगों से अपुष्ट खबरों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेशों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के किसी वन्यजीव की मौजूदगी की जानकारी साझा करने से ग्रामीणों में बेवजह डर का माहौल बन सकता है। ऐसी किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित वन विभाग से करना जरूरी है।

अफवाह फैलाने वालों की जानकारी जुटा रहा विभाग
वन विभाग सोशल मीडिया पर बाघ की मौजूदगी को लेकर प्रसारित हो रही सूचनाओं को लेकर सतर्क है। डीएफओ ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क किए जाने की बात भी कही है। विभाग का जोर वास्तविक स्थिति का पता लगाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर है।

रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं बाघ, तेंदुआ या भालू दिखाई देने की सूचना मिलती है, तो घबराने के बजाय सावधानी बरतें और तत्काल वन विभाग को जानकारी दें। वन्यजीव के आसपास भीड़ लगाने या उसके करीब जाने से बचें। खासकर बच्चों को जंगल से लगे इलाकों और झाडिय़ों वाले स्थानों पर अकेले नहीं जाने देना चाहिए। सुबह और शाम खेतों तथा वन क्षेत्रों से जुड़े रास्तों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

फिलहाल घोठिया गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट तस्वीर या संदेश को आगे साझा करने से बचें।

Source Link

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में सीजफायर को लेकर ट्रंप के प्लान पर लगाई मुहर

उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की

सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Comment

error: Content is protected !!