छत्तीसगढ़

रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में राहगीरों से गिरोह बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपियों को पकड़ा गया है।

आरोपियों ने रेलवे लाइन और रेलवे स्टेशन के पास दो सेल्समैन को निशाना बनाया था। मारपीट कर उनके मोबाइल और पर्स लूटे गए। एक मामले में पीड़ित के मोबाइल से 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद लूट में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल जावा और पल्सर बाइक बरामद की है। आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर मामले में लूट की धाराओं में बदलाव करते हुए डकैती की धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Source link

Related posts

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

छत्तीसगढ़ में अब नहीं चलेगी ‘पार्षद पति’ की मनमानी, महिला जनप्रतिनिधियों की जगह परिजनों के काम करने पर रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!