छत्तीसगढ़

देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के 3 छात्र; 1 का शव मिला, 2 की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं में से तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद SDRF और पुलिस की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि चार छात्र और चार छात्राएं शुक्रवार को देवरी पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे सभी हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। नगर सेना और SDRF की टीम ने नदी में तलाश शुरू की। लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान एक छात्र पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया है।

पवन लाल चिरमिरी का रहने वाला था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं मुरारी साहू और सचिन सिंह अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश SDRF की टीम लगातार कर रही है।

अंधेरा होने के कारण शुक्रवार की सर्च कार्रवाई रोक दी गई थी और सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। पुलिस और SDRF की टीम दोनों लापता छात्रों की तलाश में जुटी है। मामले में एडिशनल एसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क ने जानकारी दी है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ के लिए ‘इंटरनेशनल’ एंबिशन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र से मांगी रायपुर से सीधी विदेशी उड़ानें

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर इलाके में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

केंद्री में 9 प्लेटफॉर्म वाला नया कोचिंग टर्मिनल बनाएगी रेलवे

Leave a Comment

error: Content is protected !!