कांकेर

कांकेर में भालू का कहर : मादा भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर घायल

कांकेर : से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम मरकाटोला (लारागांव) में  आज सुबह भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि एक दिन पहले इसी गांव के जंगल में एक भालू मृत पाया गया था। मृत भालू के आसपास अन्य भालुओं का झुंड को मंडराते हुए भी देखा गया था। इसके बाद आज सुबह एक मादा भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही लारागांव-मरकाटोला के जंगल में भालुओं की मौजूदगी देखी गई थी। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाना बंद कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों के अनुसार, मादा भालू अभी भी गांव के स्कूल के पीछे मौजूद है। हालांकि, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के पास भालू को पकडऩे के लिए आवश्यक संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी क्षेत्र में एक भालू की मौत हुई थी। ऐसे में ग्रामीण इस हमले को मृत भालू से जुड़े व्यवहार या प्रतिशोध की आशंका से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Source Link

Related posts

कांकेर में भीषण सड़क हादसा : दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

सुशासन तिहार के तहत बस्तर संभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

घर का ताला तोड़कर 75 हजार के जेवरात चोरी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Leave a Comment

error: Content is protected !!