अन्य जिलेरायपुर

सांसद फूलो देवी नेताम ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की

sanjari

अजमेर शरीफ दरगाह में सांसद फूलों देवी नेताम ने पेश की चादर, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ, फूलों देवी नेताम ने आज विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी दरगाह अजमेर शरीफ दरगाह में हाज़िरी देकर हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में अकीदत के साथ चादर पेश की।

इस मौके पर सैय्यद मोनिस चिश्ती खुद्दामें ख़्वाजा ने विशेष दुआ की देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और जनता की बेहतरी के लिए प्रार्थना की गई ।

सांसद श्रीमती नेताम ने कहा कि गरीब नवाज़ की दरगाह पर आकर दिल को सुकून मिलता है और यहां की दुआओं में पूरी इंसानियत के लिए मोहब्बत और एकता का संदेश है। उन्होंने देश में शांति, सौहार्द और विकास की कामना की।

दरगाह शरीफ में इस अवसर पर जायरीन की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और सभी ने मिलकर मुल्क की सलामती के लिए दुआ की।

Related posts

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

राशन दुकानों में 65 लाख का घोटाला : 6 पर FIR दर्ज

केशकाल की बदहाल सड़क से अब मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने 819.67 लाख रुपये किया स्वीकृत

Leave a Comment

error: Content is protected !!