ब्रेकिंग न्यूज़

अमलीडीह हत्याकांड : 2 संदेही को रायपुर पुलिस ने लिया हिरासत में

अमलीडीह नाबालिग हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की को उसके ही परिचित युवकों ने मारा और लाश फेंककर फरार हुए। आखिरी बार लड़की जिनके साथ दिखी उन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

22 नवंबर को एक नाबालिग लड़की की लाश रायपुर के अमलीडीह इलाके में मिली थी। ये हत्या है या हादसा इसपर सवाल उठ रहे थे। मगर अब ये साफ हो गया है कि नाबालिग की हत्या की गई है। दरअसल पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि शव मिलने से पहले लड़की दो युवकों के साथ दिखी थी। पुलिस की जांच में दोनों युवकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या की सबसे बड़ी पुष्टि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है, जिसमें स्पष्ट रूप से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। यह जानकारी सामने आते ही हत्या की वजह और वारदात के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका पर पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। पुलिस हिरासत में मौजूद दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Source Link

Related posts

रायपुर में शहर क़ाज़ी पद पर बड़ा बदलाव, कारी इमरान अशरफी साहब को मिली अहम जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने डेटा शेयरिंग पर सख्त रुख अपनाया : WhatsApp और मेटा को दी कड़ी चेतावनी

खरोरा में बड़ी लूट : ज्वेलरी शॉप मैनेजर पर हमला, 1 करोड़ के गहने लेकर फरार बदमाश

Leave a Comment

error: Content is protected !!