May 1, 2024
कोरबा खबरे अन्य जिले से

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

WhatsApp Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

कोरबा के गेवरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी सारिका यादव के नेतृत्व में गेवरा स्टेडियम में विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं डॉक्टर, स्टाफ नर्स, शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाली टीचर्स, ऑफिशियल स्टाफ ,समाजसेवी ग्रहणी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने विचार प्रकट कर महिला उत्थान के विषय को बड़ी प्रमुखता से रखा।

KNR

स्कूटी रैली निकाल कर किया कॉलोनी भ्रमण

स्कूटी रैली कार्यक्रम का शुभारंभ गेवरा स्टेडियम में किया गया, जहां उपस्थित सभी महिलाओं ने स्कूटी से कॉलोनी भ्रमण कर महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा दिलाने के लिए नारी शक्ति जिंदाबाद के साथ जय घोष भी किया।

इस दौरान महिलाओं ने अपने सिर पर पगड़ी बांध कर भारत माता और नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। गेवरा में महिला दिवस पर पहली बार हो रहे ऐसे आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। समाजसेवी सारिका यादव ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया।

KNR

महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाना उद्देश्य

समाजसेवी सारिका यादव ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठन के महिलाओं के साथ मिलकर आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नारी शक्ति का उत्सव महिलाओं के सम्मान के रूप में मनाया जाता है।

आत्मा निर्भर बनने प्रेरित कर रही है महिलाएं

महिलाएं आज पुरुषों के बराबर हैं। किसी काम में महिलाएं पीछे नहीं हैं, जो महिलाएं दबी कुचली है उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और जन जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला दिवस महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तरक्की दिलाने और उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जो इस युग में आत्मा निर्भर बनने प्रेरित कर रही है।

Source link

Related posts

सांप के डसने से भाई-बहन सहित 3 की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

ahamawaznews

मंत्री अमरजीत भगत के विभागों से संबंधित 3259 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

ahamawaznews

पोस्ट मास्टर ने खाताधारकों के 28 लाख निकाले… रुपये जमा किए बगैर थमाता रहा रसीद

ahamawaznews

Leave a Comment